बच्चों के थाली में परोसा गया था सफेद खिचड़ी, ग्रामीण परेशान
मसलिया : मसलिया प्रखंड के मसानजोर पंचायत के बेदियाचक आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका टेलको टुडु की मनमानी रवैए की शिकायत पर स्थानीय मुखिया वीरेंद्र किस्कू ने बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। विद्यालय में सेविका नदारद पाई गई। सहायिका सोनाली दासी बच्चों के खाने के लिए खिचड़ी बनी थी जो फीकी थी। सफेद खिचड़ी बच्चों के थाली में परोसा जा रहा था। जबकि बच्चों के पोषण के लिए हर महीने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए बादाम घी से लेकर सूजी व स्वादिष्ट पोष्टिक दलिया खिलाने के लिए राशि व समान भेजी जाती है। पूछने पर सहायिका ने बताई जो सेविका स्टोर रूम में रखकर जाती है और बनाने के लिए कहती है मैं करती हूं इससे ज्यादा क्या कुछ कर सकती हूं। आस पास के बच्चों के अभिभावकों से पूछने पर बताया कि सेविका कई दिनों तक केंद्र पहुंचती ही नहीं है। वह दुमका में अपने बच्चों के साथ रहती है। जो कभी कभार ही केंद्र पहुंच पाती है। ऐसे में सहायिका केंद्र का ताला रोज खोलकर जो बच्चों को खिलाने के लिए कहा जाता है मजबूर होकर वही बनाकर बच्चों को परोस देती है। मुखिया वीरेन किस्कू ये देख कर दुःखी हुए और कहा कि इसको लेकर हम इनके वरीय पदाधिकारी को सूचित करेंगे।



