अहमदाबाद । भारत ने पांचवां टी20 मुकाबला 30 रन से जीत लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से हराकर लगातार सातवीं टी20 सीरीज अपने नाम की। शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 231 रन बनाए।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका 177 के स्कोर पर बुमराह ने दिया। उन्होंने मार्को यानसेन को अपना शिकार बनाया। वह 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब कॉर्बिन बॉश का साथ देने लुंगी एनगिडी आए हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर आठ विकेट पर 179 रन है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


