गोपीकांदर। लिट्टीपाड़ा विधानसभा चुनाव क्षेत्र से लड़ रही निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती मुन्नी हांसदा ने गुरुवार को गोपीकांदर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन फीता काट कर किया गया। चुनावी कार्यालय उद्घाटन के कार्यक्रम के अवसर पर श्रीमती हांसदा ने उपस्थित कार्यकर्ता को चुनावी टास्क देते हुए बोली कि हमलोग गांव गांव में जाकर मतदाताओं को पानी का टैंकी छाप में मतदान करने का अपील करते हैं। यहां पर गरीबी , बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायल, विस्थापन आदि मुख्य ज्वलंत मुद्दा है। हमने जन हित में 32 वर्ष समाजिक सेवा की है। जल ,जंगल एवं जमीन की रक्षा एवं सुरक्षा में दिन रात सेवा करती रहती है। यहां पर पेय जल तथा खेती के लिए कोई साधन नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य, की स्थिति काफी दयनीय है। कोल कंपनी द्वारा गांवों को उजाड़ रही है। सही सही मुआवजा रैयतों को नहीं दिया जा रहा है। एक करोड़ सत्तर लाख रुपए प्रति एकड़ सरकारी दर है लेकिन यहां पर गरीब आदिवासी रैयतों को बहुत कम ही राशि मुआवजा के रूप में दे रही है। इसका हमलोग विरोध करते हुए रैयतों को अपना हक दिलाएंगे। यहां का बेरोजगार युवक को रोजगार तथा स्थानीयता को प्राथमिकता देने हुए नौकरी देने की माँग करते हैं। 1932 आधारित स्थानीय नीति का मांग करते हैं। इसलिए मुझे एक बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पानी का टैंकी छाप पर वोट देकर भारी मतों से जीता कर विधानसभा भेजने का कष्ट करें। सता पक्ष एवं विपक्ष दोनों को मतदाताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनबंधु राय, पोरेस मंडल,अनुप्रिया मुर्मू अरुण मंडल, रामलाल मुर्मू, महता हेंब्रम, सीताराम मुर्मू, मुंशी मुर्मू, शिवलाल टुडू, संतोष मुर्मू, एलबिनुश मरांडी, देवीलाल देहरी, जोना टुडू, सुंदरी महारानी, अर्जुन मंडल, मोहन देहरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।




