देवघर (संताल एक्सप्रेस संवाददाता) । इस्कॉन देवघर के प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व पर चार दिवसीय व्याख्यान का शुभारंभ हुआ.इस अवसर पर इस्कॉन देवघर के प्रमुख निवास गोपाल दास प्रभु ने कहा कि जब सौभाग्य का उदय होता है.तभी भागवत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है.भगवान सत्य स्वरूप है, चित्र स्वरूप है, आनंद स्वरूप है, दहिक दैविक एवं भौतिक तापों का हरण करने वाले हैं। श्रीमद् भागवत कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि जिस पर भगवान कृष्ण की कृपा होती है श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का मौका उन्हें ही मिलता है। गीता में उपदेश देते हुए गोकर्ण महाराज ने अपने पिता आत्मदेव से कहा कि परमात्मा को पाना ही जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। भागवत कथा में ज्ञान योग, कर्म योग, समाज योग, आप धर्म, राजनीतिक आदि की ज्ञान भरा पड़ा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


