विजेता टीम दीपक ब्रदर्स रांची को जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने 5 लाख रूपया नकद और ट्राफी देकर किया सम्मानित
उपविजेता टीम मुर्मू ब्रदर्स दुमका को पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने 4 लाख रूपया नकद एवं ट्राफी देकर किया सम्मानित
तृतीय स्थान पर रही बिरसा मुंडा एफसी और चतुर्थ स्थान पर रही गुमला एफसी को भी एक-एक लाख रूपया नकद और ट्राफी देकर किया गया सम्मानित
दुमका । बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम दुमका में सारजोम बेडा क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। फाइनल मैच दीपक ब्रदर्स रांची व मुर्मू ब्रदर्स दुमका के बीच खेला गया| जिसमें दीपक ब्रदर्स रांची ने दो गोल से मुर्मू ब्रदर्स दुमका को हराकर फाइनल मैच जीत लिया। विजेता टीम दीपक ब्रदर्स रांची को जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने 5 लाख रूपया नकद और ट्राफी व उपविजेता टीम मुर्मू ब्रदर्स दुमका को दुमका पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने 4 लाख रूपया नकद एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। तृतीय स्थान पर रही बिरसा मुंडा एफसी और चतुर्थ स्थान पर रही गुमला एफसी को भी एक-एक लाख रूपया नकद और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर साहेबगंज डीएमओ कृष्ण कुमार किस्कू, सारजोम बेडा क्लब के अध्यक्ष ब्रह्मदेव सोरेन, सचिव राजेश सोरेन, कोषाध्यक्ष अमर हेंब्रम, गलडेनसन सोरेन, जुनास मरांडी, संजीव मरांडी, छुटून टुडू, सोनू, प्रवीण सहित गणमान्य और हजारों खेल-प्रेमी मौजूद थे।


