मोती झरना के ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर लगाया मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप

तालझारी- तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर मोती झरना गांव में रविवार को मुहर्रम में स्थानीय ग्रामीणों व तालझारी थाना प्रभारी नीतेश कुमार पांडे के बीच कि ई बात को लेकर नोंक झोंक हो गया है.हुई ् नोंक झोंक की घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये और एनएच 80 सड़क बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया.और तालझारी थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग करने लगे. मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी रूपक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया.और सड़क जाम को हटवाया . घटना को लेकर मोती झरना पंचायत की मुखिया मेरी टुडू ने थाना प्रभारी नीतेश कुमार पांडे के विरुद्ध लिखित आवेदन दी है.आवेदन में उन्होंने लिखी है कि मुहर्रम के मौके पर ग्रामीण जुलूस निकाल रहे थे. इसी दौरान तालझारी थाना प्रभारी ने अपनी सरकारी गाड़ी बीच सड़क में लगा दी. जिसके बाद ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया कि गाड़ी को सड़क के साईड लगाया जाए. क्योंकि सड़क अवरुद्ध हो गई थी. जिस पर थाना प्रभारी आग गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज किया. बाद में लाठी चार्ज भी किया. ग्रामीणों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने गांव वालों पर एफआईआर कराने की धमकी भी दिया.और मुहर्रम कमेटी का लाइसेंस रद्द करने की बात की. जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और थाना प्रभारी के रवैए से नाराज होकर सड़क जाम कर दिया. ग्रामीण उक्त थाना प्रभारी के तबादला की मांग कर रहे थे. हालांकि पंचायत की मुखिया व डीएसपी रूपक कुमार सिंह ने सभी ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटवा दिया.मामले में डीएसपी ने बताया कि ग्रामीणों के नाराज़गी को समझने के बाद आवेदन ले लिया हूं. इसे उच्च अधिकारियों को भेज दूंगा. वही इस संबंध में थाना प्रभारी नीतेश कुमार पांडे को कॉल किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.



