बहुमत से चारो एनडीए प्रत्याशियों जीताकर भेजेंगे विधानसभा : सचिन कुशवाहा
यह ठगबंधन को सरकार है और युवाओं के भविष्य को गर्त में डाला :सुरेश मुर्मू
राजनीति हमें विरासत में नहीं मिली विरासत में मैंपार्टी में निम्न स्तर का कार्यकर्ता पार्टी ने टिकट देकर दिया है सम्मान:परितोष सोरेन
दुमका ब्यूरो

दुमका। आजसू पार्टी परमंडलीय कार्यालय दुमका में सचिन कुशवाहा कि अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गई बैठक। इस बैठक में दुमका जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुमका विधानसभा से सुनील सोरेन, जामा विधानसभा से सुरेश मुर्मू एवं शिकारीपाड़ा विधानसभा से परितोष सोरेन उपस्थित हुए।
बैठक में यह तय हुआ कि दुमका जिला के चार विधानसभा में दुमका विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी पूर्व सांसद सुनील सोरेन, जामा विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी सुरेश मुर्मू , जरमुंडी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी, देवेंद्र कुँवर, शिकारीपाड़ा विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी परितोष सोरेन के चुनाव प्रचार अभियान में आज से अपने-अपने क्षेत्र में लग जाएंगे, जो 18 नवंबर तक चलेगा।
सुनील सोरेन ने कहा है कि मेरा जन्म शिबू सोरेन को परिवार को हराने के लिए ही हुआ है ।
सुरेश मुर्मू ने कहा कि यह ठगबंधन को सरकार है और युवाओं के भविष्य को गर्त में डाला है।
परितोष सोरेन ने कहा कि राजनीति हमें विरासत में नहीं मिली और पार्टी में निम्न स्तर के कार्यकर्ता से ऊपर उठते हुए पार्टी इस बार फिर मुझे मौका दिया है।
आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सचिन कुशवाहा ने कहा महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में जनता त्रस्त हो चुकी है राज्य में डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। उन्होंने युवा बेरोजगारी महिला सुरक्षा और शिक्षा की कमी जैसे अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।
इस समारोह में आजसू पार्टी से
केंद्रीय सचिव सुमित दे, केंद्र समिति सदस्य कुमार राज, विश्वजीत आनंद ,जिला अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष राकेश महतो जिला उपाध्यक्ष प्रेमानंद झा जिला संगठन सचिव जयदेव मंडल,प्रखंड अध्यक्ष बसंत बैद्य , सपन देहरी, रायसेन टुडू,आनंद मांझी,असित कुशवाहा , कर्पूरी ठाकुर, अरविंद राउत,कलाम कादरी,सितेन मंडल, शालिग्राम यादव, जियाधर मंडल,कृष्ण मांझी, नारायण वैध, प्रदुमन यादव, पांडव मांझी, हेलो अनंनय मंडल, नंदलाल यादव, मालिन सोरेन, परितोष मंडल, सुकुर मुनि मुर्मू, बहमनी टुडू, अनीता बेसरा,आदि सैकड़ो की संख्या में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



