नई दिल्ली । देश की सर्वोच्च अदालत ने आरक्षण को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ साफ कहा कि आरक्षण 50 प्रतिशत से ऊपर कैसे जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा, हमने कभी 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण की इजाजत नहीं दी। आरक्षण 50त्न से ऊपर कैसे जा सकता है? महाराष्ट्र ने ओबीसी आरक्षण पर हमारे आदेश का गलत अर्थ लगाया।

आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी महाराष्ट्र स्थानीय चुनावों में ओबीसी आरक्षण से जुड़े मामले में आई है। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि उसके आदेशों का गलत अर्थ निकाला गया है और कुल आरक्षण 50प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता। मामले की सुनवाई के दौरान ये टिप्पणी की जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने की।





