नगर भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
देवघर। रविवार को देवघर नगर के मारवाड़ी कांवर संघ के समीप मनसिंघि में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। भारतीय जनता पार्टी सहरसा के विधायक देवघर विधानसभा प्रभारी डॉ आलोक रंजन ने पार्टी के नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े एवं जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी के साथ चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर सहरसा विधायक सह विधानसभा प्रभारी डॉ आलोक रंजन ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुटता से चुनाव को लेकर प्रचार -प्रसार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। झारखंड में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा की हेमंत सोरेन की सरकार ने लोगों को गुमराह करने का काम किया है। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया झा,जिला मंत्री चंद्रशेखर खवाड़े,सोशल मीडिया प्रभारी अमृत मिश्रा, नगर महामंत्री मनोज भार्गव,सागर झा,सिंटू उपाध्याय, संजय गुप्ता,अलका सोनी, निशा सिंह, कुमार विकास,राजेश झा, सोनू सिंह,संध्या कुमारी, गोपी रमन सिंह, रिशु सिंह, अजीत सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।




