रांची । साहिबगंज में 1250 करोड़ की अवैध खनन से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी दाहू यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हुई हैं। पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया हैं। 5 जुलाई को याचिका दाखिल कर कोर्ट से अग्रिम जमानत की गुहार लगाया हैं। इससे पहले भी निचली अदालत से सुप्रीम कोर्ट तक से अग्रिम राहत की गुहार लगा चुका था लेकिन राहत नहीं मिली थी। अगस्त 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर करने का निर्देश दिया था। लेकिन सरेंडर नहीं किया। ईडी ने दाहू यादव समेत 6 के खिलाफ पिछले दिनों पूरक आरोप पत्र दाखिल किया हैं। साहेबगंज में हुए अवैध खनन को लेकर ईडी ने 8 जुलाई 2022 को बड़ी कार्रवाई की थी। पंकज मिश्रा , बच्चू यादव , दाहू यादव समेत कई के ठिकाने पर छापेमारी की थी। उस छापेमारी में कैश समेत कई दस्तावेज ईडी को हाथ लगे थे, जिसके आधार जांच आगे बढ़ी। मामले में पंकज मिश्रा, बच्चू यादव के सुनील यादव,पशुपति यादव समेत कई की गिरफ्तारी की थी। दाहू यादव को कई बार समन कर ईडी दफ्तर बुलाया गया। लेकिन एक बार पेश होने के बाद फरार हो गया। वही ईडी की दबिश के बीच बेटा राहुल यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया था। साहेबगंज में 1250 करोड़ की अवैध खनन की पुष्टि ईडी की जांच में हुई है। मामले में गिरफ्तार किए गए कई आरोपी जमानत पर है।




