अपने विभागीय कक्ष में किया पदभार ग्रहण
गोड्डा : श्रम, उद्योग, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री बने गोड्डा विधायक संजय यादव ने शुक्रवार को अपने विभागीय कक्ष में किया पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने मंत्री संजय यादव का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने मंत्री सह विधायक संजय यादव को पुष्प गुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दी। वहीं पदभार ग्रहण के दौरान विभागीय योजनाओं और कार्यों पर चर्चा हुई, जिसमें मंत्री संजय यादव ने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्यप्रणाली और जनहित के लिए ठोस कदम उठाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उक्त समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने मंत्री सह विधायक संजय यादव को विभाग की प्राथमिकताओं और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर विभागीय माहौल उत्साह और उमंग से भरा रहा। सभी ने मंत्री सह विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।



