बरहरवा प्रखंड में एनडीए कार्यकर्ता की बैठक संपूर्ण

संथाल एक्सप्रेस/ संवादाता
बरहरवा: पाकुड़ विधान सभा चुनाव क्षेत्र के बरहरवा प्रखंड के आरबी प्लेस में भाजपा पाकुड़ विधान सभा चुनाव प्रभारी निवास मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक सुनिश्चित किया गया था। जिसमें एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी अज़हर इस्लाम उपस्थित रहे । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में बरहरवा प्रखंड की मजबूती को लेकर किया गया। जिसमे बरहरवा प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओ ने एनडीए की प्रत्याशी अज़हर इस्लाम को बिस्वास दिलाया की निश्चित रूप से हमलोग आपको पाकुड़ को बदलने की सोच को लेकर वोट करेंगे मौके पर उपस्थित पाकुड़ जिला महामंत्री रूपेश भगत, भाजपा बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष संजीव गुप्ता (बिक्की) प्रखंड उप अध्यक्ष उत्तम भगत भाजपा साहिबगंज जिला महामंत्री ललिता पासवान पांचू सिंह,नगर अध्यक्ष श्यामल दास, छाटु साह, आजसू बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष नवीन दुबे, प्रखंड उप अध्यक्ष सलीम जहांगीर मीडिया प्रभारी यदुल शेख एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे



