देवघर संताल एक्सप्रेस:- देवघर हवाई अड्डे पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सह प्रभारी डॉक्टर बेला प्रसाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर का स्वागत. सारवां में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल निरीक्षण हेतु देवघर आए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सह प्रभारी डॉक्टर बेला प्रसाद ,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं राजेश ठाकुर का देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी , महिला कांग्रेस की नाहिदा सुल्तान एवं राधा पाल द्वारा देवघर हवाई अड्डे पर बुके देकर स्वागत किया गया.




