बलिया । गंगा नदी का जलस्तर जिले में खतरा बिंदु को पार कर गया। इससे शहर में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। शुक्रवार को बाढ़ का पानी शहर के निचले हिस्से तक पहुंच गया है। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया।
शहर के महाबीर घाट एवं निहोरा नगर के रिहायसी इलाके में शुक्रवार को बाढ़ का पानी घुस गया। यही नहीं गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर ने अब धीरे-धीरे महावीर घाट स्थित गायत्री शक्ति पीठ मंदिर को भी अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया। इस इलाके में रहने वाले लोग बाढ़ के संभावित खतरे को भांप कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की कोशिश में हैं। उधर, केन्द्रीय जल आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले से होकर गुजरने वाली सभी नदियां बढ़ाव पर हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर गायघाट गेज पर खतरा बिन्दु 57.615 को पार कर 58.71 मीटर तक जा पहुंचा है। सरयू (घाघरा) नदी भी मांझी में खतरा बिन्दु 55.150 मीटर के पास 55.55 मीटर तक पहुंच गया है। वहीं, टोंस नदी भी बढ़ाव पर है। तीनों नदियों का रौद्र रूप देख जिले के लोग सहमे हुए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


