देवघर। मधुपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिमरा मंडल के विभिन्न गांवों में भाजपा के प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों ग्रामवासी कई लोग जन संपर्क अभियान में शामिल हुए। भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के विकास के नाम पर अपने पक्ष में वोट मांगे और एक बार भारी मतों से विजयी दिलाने अपील लोगों से किया। इस अवसर पर महेश प्रसाद राय केंद्रीय सचिव आजसू, संजीव कुमार आजसू नेता, भरत भैया भाजपा के वरिष्ठ नेता, भरत यादव मधुपुर विधानसभा प्रभारी, मनोज झा प्रभारी सिमरा मंडल, विष्णु राउत सिमरा मंडल अध्यक्ष, धीरज सिंह आईटी सेल, बैनी यादव, दामोदर यादव, विजय यादव महामंत्री सिमरा मंडल, देवन यादव, बासुदेव यादव, बबलू वर्मा, कुंदन वर्मा, बरूण दास, श्रीकांत वर्मा, दीनबंधु मंडल, विष्णु मंडल, रमेश दास, नरेश दास, जूरा हांसदा, उदय वर्मा, अजीत राउत आदि सैकड़ों उपस्थित थे।




