संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। बुधवार को देर रात्रि अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में पाकुड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपहाड़ी, हिरणपुर, महेशपुर, कोटालपोखर सड़क मार्गो की ओर परिवहन होने वाले व्यावसायिक वाहन, जो नो एन्ट्री, ओवर लोड, अतिरिक्त रूप से जोड़े गए डाला एवं एंगल आदि नियमों के उल्लंघन के आरोप मे 31 वाहनों से मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहद 2 लाख 62 बासठ हजार 152 रूपए जुर्माने के तौर पर ऑनलाइन इ-पॉस मशीन से ऑनलाइन चालान निर्गत की गई।अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिले के सभी वाहन स्वामी एवं चालकों से पुनः अपील किया गया कि जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित समयानुसार नो एन्ट्री, अवैध परिवहन, वाहन बॉडी अल्टरेशन ना करें। अन्यथा चक्रवृद्धि ब्याज के तौर पर अतिरिक्त दंड की राशि वसूलने के साथ आपके वाहन एवं वाहन स्वामी, चालक के ऊपर जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना करने को लेकर एवं अन्य विधि संगत कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।



