नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में फेस्ट का सीजन चल रहा है। बड़े-बड़े कलाकारों के कॉन्सर्ट हो रहे हैं। कॉलेजों के साथ परिसरों में हो रहे आयोजनों में तेज म्यूजिक बजाया जा रहा है। इस पर कई शिक्षक व छात्रों ने आपत्ति दर्ज कराई है। अब दिल्ली विश्वविद्यालय इस समस्या से निपटने के लिए एक समिति गठित करेगा, जो म्यूजिक बजाने को लेकर नए नियम बनाएगी। डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब फेस्ट के दौरान म्यूजिक की ध्वनि सीमा तय की जाएगी। इसके लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाई जाएगी, जो ध्वनि के स्तर को निर्धारित करेगी, जिससे शैक्षणिक और आवासीय क्षेत्रों में असुविधा को रोका जा सके।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


