देवघर। भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक होटल महामाया के सभागार में जिला अध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में तीनों विधानसभा के संचालन समिति एवं जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा अब चुनाव के कुछ ही दिन बचे हैं आप सभी भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता क्षेत्र में जाएं और मोदी जी के द्वारा किए गए कार्यों को झारखंड में पूर्व सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को जनता को बतलाएं जब से झारखंड में यह सरकार बनी है तब से झारखंड को लूटने का काम किया है। इस बैठक में उपरोक्त के अलावा देवघर विधानसभा प्रवासी प्रभारी बिहार के विधायक पूर्व मंत्री आलोक रंजन, मधुपुर विधानसभा प्रभारी भारत यादव,बिहार के एमएलसी घनश्याम तिवारी,भाजपा नेता विकास कुमार, रीता चौरसिया, संजीव जजवाड़े,अधीर चंद्र भैया,संतोष उपाध्याय, दिवाकर गुप्ता समेत बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी संचालन समिति के सभी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।




