दुमका से 13, जामा से 18, शिकारीपाड़ा से 11 और जरमुंडी से 17 विधानसभा के प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह आवंटित
सबसे ज्यादा चुनावी मैदान में प्रत्याशी जामा विधानसभा के सबसे कम शिकारीपाड़ा विधानसभा
दुमका ब्यूरो

दुमका । विधानसभा आम चुनाव 2024 को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र 07-शिकारीपाड़ा से 11 प्रत्याशी एक का नामांकन रद्द, 10-दुमका से 13 प्रत्याशी, 11-जामा से 18 प्रत्याशी, 12-जरमुंडी से 17 प्रत्याशी एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। उन्होंने इस बाबत बताया कि दिनांक-20.11.2024 को मतदान किया जाना है। इस तरह दुमका जिले के अंतर्गत चार विधानसभा में कुल 59 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है और दो का नामांकन रद्द हो गया है।सभी अभ्यार्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि दिनांक-22.10.2024 से 29.10.2024 तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की तिथि निर्धारित थी।
———————-
शिकारीपाड़ा विधानसभा से चुनावी मैदान में 11 प्रत्याशी, एक रद्द, 8 निर्दलीय
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल के प्रत्याशी झारखंड मुक्ति मोर्चा से आलोक सोरेन को तीर धनुष और भाजपा से परितोष सोरेन को कमल फूल, रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दल इंडियन नेशनल सोसलिस्ट एक्शन फोर्सस सीमन मुर्मू को सिटी को आवंटित किया गया है। न निर्दलीय जोसेफ बेसरा को कैरम बोर्ड, देबू देहरी को ऑटो रिक्शा, पीटर सोरेन को एयर कंडीशनर, प्रेम कुमार हेंब्रम को चारपाई, प्रोमिला मारंडी को कोर्ट, सुशांति हेंब्रम को चूड़ियां और हाबिल मुर्मू को कटहल चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
———————
दुमका विधानसभा से चुनावी मैदान में 13 प्रत्याशी, सात निर्दलीय
झारखंड मुक्ति मोर्चा के बसंत सोरेन को तीर कमान, बहुजन समाज पार्टी के बाबूराम मुर्मू को हाथी, भाजपा के सुनील सोरेन को कमल, संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के जतन कौल को ऑटो रिक्शा, लोकहीत अधिकार पार्टी के रोनाल्ड मुर्मू को सेब, इंडियन नेशनल सोसलिस्ट एक्शन फोर्सस के संजय टुडू को सिटी, निर्दलीय ओनस मरांडी को कैमरा, डोनाल्ड हेंब्रम को हॉकी और बाँल, मसीचरण किस्कू को फूलों से युक्त टोकरी, महेंद्र हेमाराम को एयर कंडीशनर रावण किस्कु को चारपाई, सुशील मरांडी को बांसुरी, सोना मुर्मू को गैस का चूल्हा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
——————–
जामा विधानसभा से चुनावी मैदान में 18 प्रत्याशी, आठ निर्दलीय
झामुमो से लुईस मरांडी को तीर कमान, बहुजन समाज पार्टी से शैलेंद्र हेंब्रम को हाथी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी) के सनातन देहरी को हथोड़ा दरांती और सितारा, भाजपा से सुरेश मुर्मू को कमल, लोकहित अधिकार पार्टी के अनिल टुडू को सेब, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी से चंदन मुर्मू को गैस स्टोव, अंबेडकरराइट पार्टी ऑफ इंडिया के जगन हेंब्रम को कोर्ट, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा से डेविन मुर्मू को कैची, झारखंड पार्टी से बेरोनिका मुर्मू को फूलों से युक्त टोकरी, इंडियन नेशनल सोसलिस्ट एक्शन फोर्सस पार्टी से मीनू मरांडी को सिटी और निर्दलीय अर्जुन पुजहर को एयर कंडीशन, अविनाश टुडू को लूडो, पलीना मुर्मू को अलमारी, विमला मुर्मू को बेबी वॉकर, बिहार हांसदा को चारपाई, रसिक मुर्मू को फुटबॉल खिलाड़ी, राजीव बास्की को ऑटो रिक्शा, रामकृष्ण हेंब्रम को बांसुरी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
——————-
जरमुंडी विधानसभा से चुनावी मैदान में 17 प्रत्याशी एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द, 10 निर्दलीय
भाजपा से देवेंद्र कुंवर को कमल निशान, इंडियन नेशनल कांग्रेस से बादल पत्रलेख को हाथ का निशान, बहुजन समाज पार्टी से लालमोहन राय को हाथी के निशान, समाजवादी पार्टी से अमरेंद्र कुमार को साइकिल के निशान, इंडियन नेशनल सोसलिस्ट एक्शन फोर्सेस के जय नारायण मंडल को एयर कंडीशनर, राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी से मोहम्मद रजी अहमद को सिलाई की मशीन, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा से राजीव कुमार को कैंची, निर्दलीय केदार दास को आलमारी, जूली यादव को ऑटो रिक्शा, दिलीप कुमार दुबे को चारपाई, देवेंद्र मंडल को बाल्टी, धीरज कुमार को सेब, धीरज कुमार झा को टेलीविजन, ममता वर्मा को बेबी वॉकर, महेंद्र दास को बल्लेबाज, मुरारी कापड़ी को पानी का जहाज, हनीफ मियां को गुब्बारा चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। सबसे ज्यादा चुनावी मैदान में 18 प्रत्याशी जामा विधानसभा से सबसे कम 11 प्रत्याशी शिकारीपाड़ा विधानसभा में है। 59 प्रत्याशी में से 34 प्रत्याशी निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं।



