जरमुंडी । जरमुंडी विधानसभा चुनाव को लेकर बासुकीनाथ नगर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक नगर अध्यक्ष रोहित रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें चुनावी रणनीति बनाई गयी। बैठक में चुनाव के प्रचार प्रसार को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा सशक्त बूथ कमिटी बनाने पर चर्चा की गई। इस क्रम में बुथ जीतो चुनाव जीतो के तर्ज पर कार्यकर्ताओं को कार्य करने की बात कही गई।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी कालेश्वर बैठा ने आपसी समन्वय बनाकर अलग अलग क्षेत्रों के पूरी उर्जा के साथ कार्यकर्ताओं को चुनाव कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की भी अपील की। इस मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सह नगर पंचायत बासुकिनाथ के प्रभारी सुबोध पंडा, सूरज मंडल, कुंदन पत्रलेख, रोहित रंजन, कालेश्वर बैठा, सुबोध मिश्रा, जगदीश राम, विनोद शर्मा, निकेश सिंहा, श्रीधर पंडित, जयराम शर्मा, प्रदीप दास, रोशन भगत, राजा झा आदि उपस्थित थे।




