संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे से नगर थाना क्षेत्र के हीरानंदनपुर पंचायत स्थित आदर्श नगर, जंगली पीर इलाके में सरकारी सप्लायर अल्ताफ के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ईडी की छापेमारी शुरू हो गई। ईडी जांच दल ने उनके घर की गहन तलाशी शुरू की। सूत्रों के मुताबिक रिटायर्ड शिक्षक के पुत्र अल्ताफ का मूल निवास दुमका जिले के काठीकुंड में है।और वह पाकुड़ में जंगली पीर इलाके में कई वर्षों से घर बना कर अपने परिवार के साथ रहते हैं। जानकारी के अनुसार यह छापेमारी फर्जी आधार कार्ड बनाने और बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मामलों में की जा रही है। हालांकि, ईडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जिससे मामले के बारे में पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।इस बीच छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ।और जांच एजेंसियां मौके पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। स्थानीय लोगों के बीच इस छापेमारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। ईडी की कार्रवाई के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है। खबर भेजे जाने तक 7 :15 तक ईडी द्वारा छापेमारी जारी था।



