संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड)। एमडीएम की चावल विद्यालय से लेजाने के मामले को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक ने बरमसिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक अध्यापक योगेश्वर प्रसाद साहा को शोकॉज किया है। वही बीईईओ रफीक आलम ने इस मामले को लेकर विद्यालय की जांच किया गया। बीते सात अक्टोबर को विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह सहायक अध्यापक झोला में करीब 25 से 30 किलो एमडीएम की चावल विद्यालय से ले जाने का आरोप विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनूप साहा ने लगाया था। अध्यक्ष से विवाद होने पर उक्त चावल को प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में पुनः रख दिया गया। इसको लेकर समिति के सदस्यों सहित ग्रामीणों ने बीईईओ से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया गया था ।डीएसई ने इसको लेकर शोकॉज करते हुए कहा गया कि झोला में भरकर एमडीएम की चावल को झोला में भरकर आपके द्वारा ले जाया जा रहा था। विरोध होने पर पुनः विद्यालय में रख दिया गया।जो सरकारी आचरण के विरुद्ध है। क्यो नही चावल गबन के मामले में विभागीय कार्रवाई की जाय। इसको लेकर अक्टोबर 2024 से सहायक अध्यापक की मानदेय स्थगित की जाती है। वही निर्धारित तिथि तक शोकॉज की जवाब दी जाय। उधर इस मामले को लेकर बीईईओ ने विद्यालय में जाकर आवश्यक जांच किया गया। बीईईओ ने बताया कि मामले की जांच की गई है। वरीय पदाधिकारी को अवगत करा दिया जाएगा।


