दुमका ब्यूरो
दुमका। शहर के पेयजलापूर्ति शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे घरों में लगे नलों के सुख कांठों से पानी टपकना शुरू हो गया। इधर-उधर भाग रहे शहर की जनता ने राहत की सांस ली। इस बीच शहरी पेयजल आपूर्ति संवेदक अशोक कुमार राउत ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर जनता से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि शहरवासी पानी के प्रति जागरूकता देखकर काफी अभिभूत हूं । उन्होंने शहरवासी, राजनेता और प्रबुद्धजनों को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि स्थानीय विधायक बसंत सोरेन की इस समस्या से निजात दिलाने में महती भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि जनता के आक्रोश का मुझे जोरदार सामना करना पड़ा जिससे मैं काफी मर्माहत हूं। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए मैं जिम्मेवार नहीं हूं ।अपने काम के प्रति में सदैव सचेत और ईमानदार रहा हूं। उन्होंने कहा कि जनता सिर्फ पेयजल आपूर्ति के हाहाकार पर ही सिर्फ सचेत न हो वरन जल संग्रह के प्रति भी अपनी ईमानदारी दिखाएं, साथ ही साथ जलकर भुगतान में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का कार्य करें । जिससे शासन को कार्य करने में सहूलियत हो सके। उन्होंने नगर परिषद से निवेदन किया कि एक महीना में नगर परिषद नया निविदा निकालकर का अपना नया संवेदक चुन ले क्योंकि अब पर्व और त्यौहार का समय आ गया है। और इस तरह की घटना होती है तो काफी हृदयविदारक होगी। इस पेयजल संकट की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत स्थानीय सांसद और विधायक, डीसी एवं नगर परिषद को एक आवेदन देकर मांग किया कि आने वाले कुछ महीनो में पर्व त्योहारों का अवसर का दौर शुरू होने वाला है। इस वजह से दुमका शहर में 10 स्थानों पर उच्च प्रभावी नलकूप पंप हाउस बनाकर शहर को जलापूर्ति की जाए। जिससे किसी तरह की जनता को समस्याओं का सामना न करना पड़े।


