नाला( जामताड़ा)– चालेपाड़ा स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक समारोह का आयोजन कर नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया ।मालूम हो कि इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समर माजी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई|इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ता अन्य पार्टियों को छोड़ कांग्रेस पार्टी( इंडिया गठबंधन )का दामन थामा| इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष तथा कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष पंकज झा सहित सभी के द्वारा नए कार्यकर्ताओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया| इस अवसर पर मंटू हांसदा, रामधन मरांडी ,सुरेंद्र सोरेन, शत्रुघ्न टुडु,सागर मरांडी, अमरनाथ सोरेन, नयन मरांडी, अमेरिका मुर्मू ,बाटुल मरांडी आदि सबों ने कांग्रेस पार्टी में योगदान किया और गठबंधन धर्म का अनुपालन करते हुए चुनाव कार्य में प्रचार प्रसार करते हुए अपने दायित्व का निर्माण करने का संकल्प लिया| इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष पंकज झा ,मृत्युंजय बनर्जी ,तपन तिवारी ,आनंद राय, रसीलाल टुडू ,दिलीप मुर्मू ,चिड़ितन किस्कु,दिलीप बाउरी,गुलशन अली, मिमरान मिस्त्री, काजी अनवर इस्लाम , पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गणेश चंद्र मित्र, पिंटू मिस्त्री ,जितेंद्र नाथ मंडल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।



