जामा । जामा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने गुरुवार को विस क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने सिमरा पंचायत के चाचने, भोड़ाबदार, हल्दीपट्टी, दुबरीकदेली, बसबुटिया, लक्ष्मीपुर, कदरजोरिया, कामडुमरिया पहाड़िया टोला सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की और लोगों से आर्शिवाद मांगा। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भेंट की और मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है। रोटी, बेटी और माटी की रक्षा करने वाली भाजपा सरकार बनने की उम्मीद से पूरे विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। जनसंपर्क अभियान के दौरान बाबुधन कुंवर, महेन्द्र कुंवर, विकास कुंवर, सूर्य राय, कुंदन कुमार, दिनेश कुंवर, पूरन कुंवर, नकूल बैध, अलिश्वर मिश्रा, दीपक टुडू, फूलदेव राय, रामजीत मरांडी, रोहित राणा, मनोज गंधर्व, कारू गंधर्व, धर्मेंद्र लर्वे, दीपक टुडू, सोमाय मुर्मू सहित दर्जनों युवाओं ने झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामा। सभी को भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू द्वारा पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में योगदान कराया। इस मौके पर इंद्रकांत यादव, आनंदी राउत, दिलीप यादव, विनय यादव, विवेक कुमार, सुनील, रामयश, सुजीत, घनश्याम, पप्पू, मुकेश, हेमंत, दिपेश समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




