मधुपुर:-झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महिला बूथ सदस्यों ने डोर-टू-डोर जाकर जोरदार चुनावी कैंपेन चलाया।हर घर जाकर महिलाओं से अपील की कि वे अपने कीमती मत का सही इस्तेमाल करें। उन्होंने महिलाओं को मतदान का महत्व समझाते हुए कहा,”सुबह उठते ही सबसे पहले अपने बूथ पर जाएं, पहले मतदान करें और फिर घर आकर जलपान करें।” झामुमो महिला समिति की सदस्यों ने जोर देकर कहा, “आपका एक-एक वोट प्रदेश को एक अच्छी सरकार दे सकता है। इसलिए, ऐसी सरकार चुनें जो महिलाओं का सम्मान बढ़ाने के लिए काम कर रही है।” उन्होंने आग्रह किया, “झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी को वोट दें क्योंकि हमारी पार्टी ने इंडिया गठबंधन की सरकार के तहत महिलाओं के सम्मान को प्राथमिकता दी है, ताकि वे किसी पर निर्भर न रहें।” सदस्यों ने बताया कि ‘मैया सम्मान योजना’ के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने का काम हेमंत सरकार ने शुरू किया है।इसके साथ ही, बिजली बिल माफी, 200 यूनिट बिजली फ्री, किसानों के कर्ज माफी, और अबूआ आवास योजना के तहत सभी जरूरतमंदों को पक्का मकान देने का वादा भी पूरा किया है। इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए झामुमो महिला समिति की सदस्य ने अपील की, “20 नवंबर को अपने घरों से निकलें।और हर एक वोट तीर-धनुष चुनाव चिन्ह पर देकर, झारखंड मुक्ति मोर्चा, इंडिया एलायंस को मजबूत करें। अपनी ताकत का एहसास कराएं और अपने हक को अदा करें।” इस प्रकार का उत्साहजनक अभियान महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने और मतदान के प्रति उन्हें प्रेरित करने में बेहद कारगर साबित हो रहा है।




