हिरणपुर ( पाकुड़) । प्रखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से दीपावली पर्व एवं काली पूजा धूम से मनाया गया. वहीं गुरुवार देर रात विभिन्न मंदिरों में मां काली प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई।बाजार के मोयरा मोदक दुर्गा मंदिर, शील दुर्गा मंदिर, शमशान काली आदि स्थानों में भव्य काली पूजा के साथ पाठा बलि दी गई। उधर, दीपावली को लेकर हर घर में चमचमाती झालर लाइट से बाजार एवं गली मुहल्ला दुल्हन की तरह सजाया गया है। दीपावली एवं काली पूजा के को प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी मुस्तेद थे। वहीं आगामी रविवार को बंगाली समुदायों में परंपरागत तरीके से भाई फोटो मनाया जाएगा। इसमें बहनों ने अपने भाई के ललाट पर चंदन का टीका लगाकर भाई के दीर्घायु की कामना करती है।



