संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। सनातन धर्म में बड़े त्योहारो में दीपावली और महालक्ष्मी पूजा भी एक है। यह प्रतिवर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को प्रायः घरों में मनाया जाता है। इस वर्ष दीपावली जिले भर में 31 अक्टूबर को संध्या 3:52 से रात्रि 11:39 तक हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर मनाया गया। इस अवसर पर सनातनियों ने अपने-अपने घरों में अपने समर्थ के अनुसार दीपक जलाएं, रंगोली बनाई, घरों को पुष्प माला आदि सजावट की, विद्युत लाइट वाली लड़ियां लगाई , पटाखे – फुलझरिया छोड़े, घर में अच्छे पकवान बनाए,मिठाईयां खाई। बच्चों ने खूब आनंद किया। देर रात तक बच्चों के साथ-साथ बड़ो ने भी खूब आतिशबाजी की। दीपावली के पीछे एक कथा प्रचलित है कि जब भगवान राम 14 वर्ष वनवास काटकर एवं रावण से विजयि प्राप्त कर वापस अयोध्या लौटे तो उस दिन पूरे अयोध्या को दीपों से सजाया गया था। बताया जाता है कि उसी समय से यह परंपरा चली आ रही है जो धीरे-धीरे संपूर्ण देश में दीपावली पर्व के नाम से मनाया जाने लगा। यह पर्व अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की विजय स्वरूप मनाया जाता है।
*महालक्ष्मी एवं गणेश जी की पूजा*
दीपावली का त्यौहार मां लक्ष्मी को समर्पित है। किस दिन मां लक्ष्मी एवं गणेश की पूजा का विशेष विधान है। दीपावली की रात मां लक्ष्मी एवं गणेश की पूजा मनोभाव से किया गया। अपने जीवन में सुख समृद्धि एवं शांतिपूर्ण जीवन के लिए सनातन धर्म को मानने वाले लोगों ने अपने-अपने घरों में माता लक्ष्मी की पूजा धूप दीप नैवेद्य पुष्प बेलपत्र कुमकुम आदि से की। महालक्ष्मी पूजा देर शाम शुभ मुहूर्त 3:52 से रात्रि के 11:39 तक किया गया। सनातनियों ने धन के देवता कुबेर भगवान की भी पूजा की।



