संताल एक्सप्रेस संवाददाता
दुमका। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त से 1 सितंबर तक दुमका के इनडोर स्टेडियम में विभिन्न खेलों का आयोजन को लेकर एक बैठक शनिवार को उमाशंकर चौबे सचिव, दुमका जिला खेलकूद संघ की अध्यक्षता में विभिन्न जिला स्तरीय खेल संघों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों के साथ हुई ।
दुमका जिला खेलकूद संघ के सचिव ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेल संघों के द्वारा इंडोर खेलों का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, कराटे, बास्केटबॉल एवं पावरलिफ्टिंग खेल को शामिल किया गया हैं।
चार दिनों तक चलने वाले अशोक कुमार सिंह मेमोरियल 15वां इनडोर स्पोर्ट्स का उद्घाटन सांसद नलिन सोरेन 29 अगस्त को सुबह 10:00 बजे विभिन्न खेलों को खेल कर किया जाएगा।
शतरंज में 17 वर्ष से कम उम्र के बालक एवं बालिकाओं की प्रतियोगिता होगी, कैरम में 15 वर्ष कम उम्र के बालक एवं बालिकाओं का
एकल, पुरुषों का एकल एवं युगल, महिलाओं के लिए एकल एवं 50 वर्ष से ऊपर पुरुषों के लिए युगल प्रतियोगिता होगी, बैडमिंटन में 13 वर्ष से कम उम्र के बालक एवं बालिकाओं के लिए एकल एवं युगल, 15 वर्ष से कम उम्र के बालक एवं बालिकाओं के लिए एकल एवं युगल, पुरुष एवं महिलाओं के लिए एकल एवं युगल एवं 45 वर्ष से ऊपर के लिए पुरुषों के लिए युगल प्रतियोगिता होगी, ताइक्वांडो में फिन, फ्लाई, बॉटम, फेदर एवं फाइट बालक एवं बालिकाओं की प्रतियोगिता होगी, कराटे में 13, कैडेट, जूनियर, सीनियर, 21 एवं ओपन की प्रतियोगिता होगी, पावरलिफ्टिंग में अंडर 16, पुरुष एवं महिला की प्रतियोगिता होगी तथा बास्केटबॉल में महिला और पुरुषों का मैच आयोजित किया जाएगा।
इस बैठक में विजय सिन्हा, संयुक्त सचिव, निमाय कांत झा, संयुक्त सचिव, दुमका जिला खेलकूद संघ, घनश्याम प्रसाद शाह, सचिव, दुमका जिला शतरंज संघ, विकास झा, अध्यक्ष चंदन झा, सचिव, दुमका जिला कैरम संघ, दीपक झा, सचिव, दुमका जिला बैडमिंटन संघ, स्मिता आनंद, सचिव, दुमका जिला ताइक्वांडो संघ, जयराम शर्मा, दुमका जिला कराटे संघ, मोहम्मद दाऊद, दुमका जिला बास्केटबॉल संघ, डॉ संजीव कुमार, विकास कुमार, मोतीलाल किस्कू, हरिलाल प्रसाद, रंजीत कुमार मिश्रा, प्रकाश कुमार, मनीष, गौरव, अमित कुमार, मधुसूदन, शुभाशीष एवं राजीव आदि मौजूद थे।


