शेखर सुमन

देवघर । झारखंड में देवनगरी देवघर को राज्य की सांस्कृतिक राजधानी समझा जाता है। समूचे देश में देवभूमि के रूप में देवघर की अपनी अलग पहचान है। देवघर विधानसभा क्षेत्र 1952 में अस्तित्व में आया जो गोड्डा संसदीय क्षेत्र से जुड़ा है और देवीपुर और मोहनपुर प्रखंड तक फैला है। आजादी के बाद करीब तीन दशक तक देवघर कांग्रेस का गढ़ रहा। लेकिन 1990 के बाद राजद और भाजपा इस क्षेत्र में अपना सिक्का जमा लिया। इस वजह से पिछले करीब तीन दशक से कांग्रेस इस क्षेत्र में हाशिये पर चली गई। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार देवघर विधानसभा सीट दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं राजनीतिक गलियारे में भाजपा से वर्तमान विधायक नारायण दास और इंडिया गठबंधन से राजद के सुरेश पासवान के बीच कांटे की टक्कर होगी। वहीं देवघर विधानसभा में ओबीसी और ब्राह्मण मतदाता देवघर में निर्णायक की भूमिका में पूर्व के आंकड़ों के अनुसार इस क्षेत्र में आदिवासी मतदाताओं की आबादी लगभग 5 प्रतिशत, मुस्लिम 10, ब्राह्मण 10, यादव 5,भूमिहार 3 और वैश्य व अन्य पिछड़ी जाति की आबादी लगभग 25 प्रतिशत है। देवघर विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक सफरनामा जानकारों के मुताबिक आजादी के बाद विधानसभा के प्रथम चुनाव में कांग्रेस के शीर्ष नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, प्रथम राष्ट्रपति डा राजेन्द्र प्रसाद नेताओं के विचारों से देवघर के लोग प्रभावित रहे। इसके बावजूद देवघर की जनता ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व में स्थापित फारवर्ड ब्लाक के भुवनेश्वर पांडे ने कांग्रेस के दिग्गज नेता पंडित विनोदानंद झा को गहरी शिकस्त दी। वामपंथी विचारधारा वाले फारवर्ड ब्लाक के टिकट पर भुवनेश्वर पांडे को इस क्षेत्र का प्रथम विधायक बनने का गौरव हासिल है। वहीं पिछले तीन चुनावों की बात करे तो वर्ष 2019 में देवघर चुनाव परिणाम में बीजेपी के नारायण दास 95,491 वोट मिला था। वहीं राजद के सुरेश पासवान को 92,867 मिला था। जेवीएम प्रत्याशी निर्मला भारती को 9,970 वोट मिला था। वहीं 2014 में में देवघर चुनाव परिणाम में बीजेपी नारायण दास को 92,022 वोट मिला था। वहीं राजद के सुरेश पासवान को 46,870 वोट मिला था। वहीं 2009 विधानसभा चुनाव परिणाम की बात करे तो राजद के सुरेश पासवान 49,602 की वोट मिला था। जेवीएम के बलदेव दास को 31,862 वोट मिला था।



