जमशेदपुर पश्चिम से एनडीए उम्मीदवार सरयू राय एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में साफ कहा है कि रघुवर दास और उनके बीच जो मतभेद हैं, वह चुनाव भर के लिए स्थगित है। इसे समाप्त नहीं कहा जा सकता है। चुनाव भर के लिए मैं सबकुछ भूल गया हूुं। लेकिन इसे समाप्त नहीं कहा जा सकता है। मतलब साफ है कि भाजपा के सहयोगी पार्टी जदयू में शामिल होने के बावजूद भी सरयू राय का गुस्सा महामहिम राज्यपाल रघुवर दास के प्रति बरकरार हेै । वह खत्म नहीं हुआ हेै। चुनाव को लेकर वह सबकुछ भूल जरूर गए हेैंलेकिन चुनाव की समाप्ति के बाद वे आक्रामक हो सकते हैं। हालांकि एक सवाल के जबाव में सरयू राय ने कहा कि रघुवर की बहु हमारी भी बहु है। रघुवर दास की बहु पूर्णिमा साहु जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा की उम्मीदवार है। हमने उन्हें पैर छूने पर आशीर्वाद दिया है। श्री राय ने यह भी कहा कि हम बुजुर्गों का यह दायित्व बनता है कि जब कोई पैर छूए तो उसे आशीर्वाद दें। अब यहां सवाल यह उठता है किे क्या सरयू राय ने पूणिर्मा दास को चुनाव में विजयी होने का दिल से आशीर्वाद दिया या फिॅर पैर छूने पर आशीर्वाद देने की औपचारिकता निभायी।पाठकों को दोनों आशीर्वाद में अंतर समझना होगा। यह कटू सत्य है कि कोई भी राजनीतिज्ञ यह कदापि नहीं चाहेगा कि उसकी जीती हुई सीटिंग सीट पर किसी दूसरे का कब्जा हो जाए चाहे उसके सहयोगी दल के ही उम्मीदवार क्यों ने हो।




