पार्टी ने एक-एक लाख रुपए मदद करने की कि घोषणा
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर (पाकुड़)। महेशपुर प्रखंड अंतर्गत गायबथान गांव में बीते 18 जुलाई को जमीनी विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एवं दीपक प्रकाश गायबथान गांव पहुंचकर पीड़ित आदिवासी परिवार से मुलाकात की घटना में जख्मी दन्दू हेम्ब्रम एवं होपनी मरांडी से वार्तालाप कर घटना की जानकारी ली।,जख्म को देखा । दोनो को झारखंड सरकार के द्वारा उपचार नहीं कराए जाने पर दुःख जताया। दोनों के सर पर अभी भी गंभीर चोट है। उन्होंने कहा कि दोनों का बेहतर इलाज एवं कानूनी लड़ाई लड़ने पैसे की काफी जरूरत है। पार्टी के तरफ से एक-एक लाख रुपये देने का घोषणा किया। उन्होंने बताया की पीड़ित जमीन का डिग्री मिली हुई है। न्यायालय के द्वारा एक माह के अंदर संबंधित प्रशासन से उनके पक्ष में जमीन का हक दिलाने का निर्देश दिया गया था। परंतु स्थानीय प्रशासन के द्वारा दखल दियानी नहीं की गई। यह एक राजनीति और रणनीति के हिस्सा भी हो सकता है। प्रशासन द्वारा न्यायालय की अवहेलना की गई है। यदि यदि प्रशासन समय पर अपना काम करती तो यह घटना होने का सवाल ही नहीं उठाता। इसका उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना घट जाने के बावजूद अभी तक स्थानीय प्रशासन के द्वारा उन लोगों का जमीन का दखल नहीं दी गई। ऐसा लगता है कि वह किसी बड़े दबाव में है। उन्होंने बताया कि सीएनटी एक्ट के तहत आदिवासियों का जमीन खरीद नहीं किया जा सकता है। परंतु पाकुड़ एवं साहिबगंज में घुसपैठियों के द्वारा आदिवासियों का जमीन को हड़पा जा रहा है। एक आदिवासी मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। उन लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है ।पाकुड़, साहिबगंज के अलावे पूरे संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी चेंज हो रही है। भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवार के समक्ष खड़े हैं। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद के अलावे कानूनी लड़ाई अब भाजपा उन लोगों के साथ लड़ेगी और उन लोगों को उनका हक दिलाते हुए अगली बार ग्रामीणों के साथ चाय पर भी बैठ जाएगा।


