देवघर संताल एक्सप्रेस:-भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देवघर के जिलाध्यक्ष आशीष दुबे के नेतृत्व में एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशीष दुबे के साथ कई युवाओं ने देवघर की कई शहीदों की प्रतिमाएं को युवाओं ने साफ सुथरा कर दीप जलाकर उनको श्रद्धांजलि दी।देवघर के पटेल चौक पर सैकड़ो की संख्या में युवा जमा होकर सरदार पटेल की मूर्ति को माल्यार्पण किया व दीप जलाकर शहीदों को याद किया एवं शहीदों के नाम जय घोष करते हुए टावर चौक पर पहुंच कर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में देवघर विधानसभा के विधायक नारायण दास जी उपस्थित थे उन्होंने युवाओं को देशभक्त और शहीदों के बलिदान की गाथाएं सुन कर देश हित में सदैव एकजुट रहने का आवाहन किया।मौके पर शिवम कुंदन,रूपेश दिलीप मनोज ,राकेश ,अभिषेक, नीरज राय,मनोज ,रीतेश कुमार,सोनू चंद्रवंशी, रंजीत वर्मा,सिंटू उपाध्याय,बिट्टू पांडे,रूपा केशरी,मयंक राय,जय मिश्रा,राहुल चौधरी,शैलेश पांडे, आशीष केशरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




