नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में जोरदार धमाका हो गया। यह घटना 10 नवंबर 2025 को शाम 6:55 बजे हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई, जो पास की अन्य 3 गाड़ियों तक फैल गई। इस हादसे में अभी तक 10 लोगों की मौत, कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर- 1 पर धमाका
दिल्ली पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली। फायर डिपार्टमेंट की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई और उसकी चपेट में 3 और गाड़ियां आ गई। दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। इस धमाके में 8-10 लोग घायल हुए हैं, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस पर बयान नहीं दिया है।
मौके पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियां
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने बताया, दमकल विभाग को लाल किले के पास धमाके जैसी आवाज की सूचना मिली है। दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचे गई है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास के तीन वाहनों में आग लग गई। स्थिति की जांच और आग पर काबू पाने के लिए टीमें भेजी गई हैं।
पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी
लाल किले के पास खड़ी एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे आसपास मौजूद कई वाहनों में आग लग गई और कई की खिड़कियों के शीशे टूट गए। कई लोगों के घायल होने की आशंका है। विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियां टूट
दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियां टूट गईं और भीड़भाड़ वाले इलाके के आसपास की इमारतों में भी इसकी आवाज सुनी गई।
प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाया आँखो देखा हाल
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि, “मैं गुरुद्वारे में था, जब मैंने एक तेज आवाज सुनी। आवाज इतनी तेज थी कि हम समझ ही नहीं पाए कि यह किस चीज की थी। विस्फोट के कारण आसपास खड़े कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए।





