संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ ।जिले के लिए गर्व भी है और सम्मान का क्षण भी है जिले के डीसी मनीष कुमार को बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड 2025 के लिए राष्ट्रपति के हाथो द 25 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में सम्मानित किया जाएगा।राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने इस पुरस्कार के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रियाओं में उत्कृष्टता, नवाचार और समर्पित प्रयास को मान्यता दी है। यह उपलब्धि जिले के समर्पित चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, प्रतिबद्धता और टीमवर्क का परिणाम है।इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरे पाकुड़ जिले के समर्पित चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय है। इस सफलता का श्रेय बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, ईआरओ, एईआरओ सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सतत मेहनत और प्रतिबद्धता को जाता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने समस्त सहयोगियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। यह पुरस्कार हमारे जिले को लोकतंत्र की उत्कृष्टता और नवाचार के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने का प्रेरक अवसर है


