वार्ड नंबर 01 से 227 वोटों से संदीप विश्वकर्मा की जीत
देवघर । मतगणना के बाद आए नतीजों में संदीप विश्वकर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम कृष्ण प्रसाद को 227 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। चुनाव में संदीप विश्वकर्मा को कुल 1062 वोट मिले, जबकि राम कृष्ण प्रसाद के खाते में 835 वोट आए।
नतीजों की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। जीत के बाद संदीप विश्वकर्मा ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है और वे सभी को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।
———————————————————————————————————
वार्ड नंबर 6 से 995 वोटों से सीमा सिंह की जीत
देवघर। वार्ड नंबर 6 से हुए चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद घोषित परिणाम में सीमा सिंह पति राजन सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है। सीमा सिंह को कुल 1295 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी आशा देवी को लगभग 300 वोट मिले। इस प्रकार सीमा सिंह ने 995 मतों के अंतर से वार्ड नंबर 6 का चुनाव अपने नाम किया।
परिणाम सामने आते ही वार्ड में जश्न का माहौल देखने को मिला। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी। जीत के बाद सीमा सिंह ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वार्ड के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगी।
———————————————————————————————————
देवघर नगर निगम वार्ड 1 से 9 तक की मतगणना में निम्नलिखित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है:
वार्ड 1 – संदीप विश्वकर्मा
वार्ड 2 – प्रतिभा देवी
वार्ड 3 – राजकिशोर मंडल
वार्ड 4 – पंकज पासवान
वार्ड 5 – टिप चटर्जी
वार्ड 6 – सीमा सिंह
वार्ड 7 – रूबी कुमारी
वार्ड 8 – मंजू देवी
वार्ड 9 – सुरेंद्र ठाकुर
——————————————————————————————–
मधुपुर नप अध्यक्ष पद मे वार्ड नंबर 1 से 5 तक में अब तक रुझान, आधिकारिक घोषणा बाक़ी
1 -दरक्शान परवीन,3005
2 -तब्बसुम नाज, 571
3-मित्ती कुमारी,693
4-शबाना परवीन,620
5-सनूबर यासमीन, 160
6-अनु कुमारी -710
7 लक्ष्मी कुमारी -42
8- रिजेक्ट -404
———————————————————
मधुपुर नगर परिषद चुनाव परीणाम
वार्ड नंबर-1 शाहिद इम्तियाज (चुन्ने)
वार्ड नंबर-2 मो सैफ
वार्ड नंबर -3 मो नौशाद
वार्ड नंबर -4 मो सज्जाद
वार्ड नंबर -5 मो अज़हरुल्लाह विजयी हुए


