देवघर संताल एक्सप्रेस:-विधानसभा चुनाव में मिले ऐतिहासिक जीत के लिए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मणि शंकर द्वारा द्वादश-ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने के उपरांत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची में प्रसाद भेंट किया गया। पेड़ा प्रसाद ग्रहण के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की असीम कृपा हमारे परिवार पर सदैव रही है।मुलाकात के दौरान मणि शंकर ने हेमंत सोरेन को -:चाणक्य की नीति:- पुस्तक भेंट स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर मणि शंकर ने कहा कि झारखंड के राजनीतिक इतिहास में पहली बार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लागातार दूसरी बार सरकार चुनी गई है। मणि शंकर ने कहा कि असली 56 इंच का सीना आपका हैं जिन्हें झारखंड की जनता ने 56 सीटों से अपना भरपूर आशीर्वाद एवं पूर्ण बहुमत वाली मजबूत सरकार बनाने का मौका दिया है। हेमंत सोरेन ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना एवं प्रसाद के लिए मणि शंकर को धन्यवाद दिया।




