देवघर। पूर्णिमा को मास व्यापी श्रावणी मेला के समापन पर बाबा वैद्यनाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग में स्पर्श पूजा आरंभ हो गया। वहीं माह भर से देवघर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा संचालित सरकार भवन मोड़ विलियम्स टाउन स्थित शिवभक्त बोल बम कांवरिया निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का समापन कर दिया गया। शिविर में लाखों श्रद्धालुओं का सेवा फलाहार, पेयजल तथा निःशुल्क चिकित्सा के माध्यम से किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि पुरे तन-मन और धन से लागातार चालीस वर्षों से कांग्रेस विश्व से आए श्रद्धालुओं का सेवा निस्वार्थ करते आ रहे हैं और बाबा की कृपा से करते रहेंगें। शास्त्रों में वर्णित है कि भगवान से ज्यादा भक्त की सेवा करने वाले पर ईश्वर अत्यधिक खुश रहते हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस शिविर में सहयोग करने वाले का विशेष आभार प्रकट करते हैं। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने शिविर समापन की घोषणा करते हुए सभी कांग्रेस जनों के साथ समाजसेवियों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने विशेष रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय का आभार प्रकट किया, जिनके शिविर के प्रति श्रद्धा, समर्पण एवं योगदान अतुलनीय रहा है। इस दौरान जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति,शिविर संयोजक सुधीर देव, सुखदेव दुबे,कुमार विनायक, नगर अध्यक्ष रवि केशरी,विवेक मिश्रा,सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव,मनमोहन झा,बासुकी पंडित,धर्मेंद्र सिंह,गणेश दास,अनंत नारायण देव,सदाशिव राणा,अश्विनी कुमार,प्रितम भारद्वाज, सुरेश पंडित, गोलू सिंह,आदर्श केसरी,समाजसेवी जवाहर सिंह,जनार्दन प्रसाद सिंह, डॉ अरुण सिंह,गिरीश कुमार सिंह,बिशू दास, विनय देव, हेमंत प्रकाश मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


