पाकुड़। कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सीमा सोनी भगत ने आगामी चुनाव के मद्दे नजर विभिन्न पंचायतो का दौरा शुरू कर दिया है। विभिन्न पंचायत में व्यापक संपर्क अभियान चलाकर महिलाओं के साथ बैठक कर रही हैं। शनिवार के बैठक में महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अष्टमी देवी उपस्थिति रही। बैठक में महिला संगठन को गति देने और मजबूती प्रदान करने की व्यापक चर्चा की गई । कई महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा गया। विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महिला कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


