संथाल एक्सप्रेस/ संवादाता

बरहरवा :- पाकुड़ विधानसभा के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत भीमपड़ा, दुलूमपुर, बटाईल , चंडी झोपड़ियां, हरिशपुर, बिशनपुर ग्राम का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम ने चलाया चुनावी जनसंपर्क अभियान। कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम ने 20 नवंबर को ईवीएम क्रमांक 2 के बटन हाथ छाप पर वोट कर के भारी मतों से विजय दिलाने की जनता से की अपील कि। निसात आलम कहा की गठबंधन की सरकार जनता की हित में काम करती है। इसलिए सरकार ने जनता के हित में महिलाओं को दिया सम्मान। 50 वर्ष की महिलाओं को दिया व पेंशन का लाभ।मैया सामान्य योजना 18 से 49 वर्ष की प्रत्येक महिलाओं को प्रत्येक माह मैंया सम्मान योजना के तहत दिया ₹ 1000 के सम्मान राशि। ठीक इसी प्रकार इस चुनाव में जीत के बाद फिर से गठबंधन की सरकार पिछले योजनाओं से भी बेहतर योजनाएं आप सभी को लाभ के रूप में देगी। इस अपार स्नेह ,समर्थन, विश्वास के लिए ग्राम वासियों की मैं हृदय से आभारी हूँ , आपके इस उत्साह के लिए मैं आप का शुक्रगुजार हूं। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी के रूप मे मुझे अधिक से अधिक संख्या में वोट देकर भारी मतों से विजय बनाकर गठबंधन के हाथ को मजबूत करना है ताकि फिर से गठबंधन सरकार झारखंड में बन सके। मौके पर मो सफातुल्लाह , मो अख्तरूल, शकील, दिलदार, नेहाल अख्तर, समुद्री बास्की, शाम मोहम्मद, महफूज , अनीता हेंब्रम, शरिक रब्बानी,अजीत कुमार राय, अकरम राजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं हजारों हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



