जामा। जामा विधानसभा सीट पर गठबंधन की झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी की जीत सुनिश्चित करने के लिए गठबंधन की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से डॉ लुईस मरांडी का सहयोग करने की अपील कर रहे हैं| इसी क्रम में शुक्रवार को तपसी पंचायत के तपसी गांव पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार साह ने झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर महागठबंधन प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी के समर्थन में मतदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस दौरान प्रेम कुमार साह ने कहा की राज्य में हेमंत सोरेन के कार्यकाल में आम जनता के लिए किए गए विकास कार्यों को लेकर विधानसभा चुनाव में झामुमो के पक्ष मे लोगों का झुकाव है। जिससे भारतीय जनता पार्टी ने बौखलाकर ग्रामीणों को झूठा सपना दिखाना शुरू कर दिया है। जब भाजपा की सरकार बनी थी तब कोई काम नहीं किया और चुनाव सामने आ गया है तो लोगों को झूठा सपना दिखा रहे हैं। जबकि हेमंत सोरेन सरकार ने अपने कार्यकाल में महिलाओं की तकलीफ दूर करने के लिए
मंईयां सम्मान योजना, किसानों के लिए 200 यूनिट बिजली फ्री, किशोरी बालिकाओं के लिए सावित्रीबाई फुले बालिका संवृद्धि योजना, स्कूली बच्चों के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड, बुजुर्गों और गरीबों को सर्वजन पेंशन योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतारने का काम किया है। जिसमे आम जनता में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि 20 नवंबर को अपना समर्थन देकर झामुमो प्रत्याशी डॉक्टर लुईस मरांडी को मौका दे।

मौके पर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता गुड्डू पंडित, झारखंड मुक्ति मोर्चा के गौतम दर्वे, विजय कापरी, बुलेश यादव, कैलाश यादव,मनोज पंडित,आनंद पंडित,सुधीर पंडित,दुलारी देवी, लखी देवी, बामेश्वर पंडित, योगा देवी,चंदन पंडित,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



