हँसडीहा। करोड़ों की लागत से बने हँसडीहा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का विधानसभा चुनाव के दौरान आपात स्थिति में मेडिकल इमेरजेंसी के दौरान उपयोग किया जायेगा साथ ही इस अस्पताल के कई महत्वपूर्ण उपकरण अब फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट किये जायेंगे।इसके लिए सिविल सर्जन बच्चा प्रसाद सिंह के साथ एक टीम ने हँसडीहा में निर्मित अस्पताल में मंगलवार को निरिक्षण कर उपकरणों की उपयोगिता को देखा। बताया जाता है की अस्पताल के मार्चरी को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया जायेगा। अस्पताल निरिक्षण के दौरान सिविल सर्जन के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी यादव, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभारानी प्रसाद मौजूद थी। ज्ञात हो की करीब 19 करोड़ की लागत से चार वर्ष पूर्व इस अस्पताल का निर्माण कराया गया था। कोरोना के समय ईसीएल के डीएमएफ़टी फंड से चार करोड़ की राशि से अस्पताल में कई उपकरण भी लगाए गये। किन्तु अबतक सरकार के द्वारा इस अस्पताल को शुरू करने की दिशा में कोई सार्थक प्रयास नहीं होने की वजह से अस्पताल भवन अपनी वीरानियाँ पर आंसू बहा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


