लंदन । यहां जारी द हंड्रेड टूर्नामेंट में इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज जोस बटलर ने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम किया है। बटलर ने इस मैच में वेस्टइंडीज के आक्रामक ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड के सबसे अधिक 14,803 रनों के रिकार्ड को तोड़ दिया। वेल्श फायर के खिलाफ मैच में सिर्फ 20 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाकर बटलर ने अपने 14,833 रन पूरे किये। इसी के साथ ही वह टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये।
बटलर ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद कहा कि मेरा ये रिकार्ड भविष्य में भारत के उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे।
वेल्श फायर के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में बटलर को कायरन पोलार्ड के 14,803 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 22 रनों की जरुरत थी। बटलर ने इस मैदान पर उतरते ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए यादगार पारी खेली। बटलर ने केवल 20 गेंदों में ही नाबाद 51 रन बना दिये। इसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इससे बटलर के आक्रामक अंदाज का पता चलता है। इस आतिशी पारी के बदौलत बटलर के टी20 करियर में अब 522 मैचों में कुल 14,833 रन हो गए हैं, जिससे वह दुनिया के सबसे सफल टी20 बल्लेबाज बन चुके हैं। यह उनकी दीर्घकालिक प्रदर्शन और निरंतरता का अद्वितीय प्रमाण है।
मैच के बाद अपनी इस महान उपलब्धि के बारे में पूछे जाने पर, बटलर ने विनम्रतापूर्वक और आत्मविश्वास के साथ कहा, यह वाकई बहुत शानदार अहसास है कि आपके नाम टी20 में सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं। लेकिन रिकॉर्ड तो बनने ही टूटने के लिए हैं। एक दिन कोई न कोई इस आंकड़े को जरूर पार करेगा और मुझे लगता है कि उस खिलाड़ी का नाम शायद वैभव सूर्यवंशी होगा। बटलर का यह बयान वैभव की असाधारण प्रतिभा पर उनके अटूट विश्वास को दिखाता है, इसने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को उत्साह से भर दिया है। वैभव ने तक 40 टी20 मैचों में 1,670 रन बना चुके हैं, जो उनकी कम उम्र को देखते हुए एक प्रभावशाली आंकड़ा है।


