नई दिल्ली । ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा अब 21 अगस्त को लुसाने डायमंड लीग में जीत के इरादे से उतरेंगे। ग्लासगो राष्ट्रमण्डल खेलों में नीरज रजत पदक ही जीत पाये थे। ऐसे में उनका लक्ष्य अब स्वर्ण जीतना रहेगा। नीरज का प्रयास इससे पहले पूरी तरफ से फिट होना रहेगा। जिससे वह अपना सर्वश्रष्ठ प्रदर्शन कर सकें। यह चोट से उबरने के बाद नीरज का तीसरा टूर्नामेंट होगा, और उनके प्रदर्शन में धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है। जून में दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 85.69 मीटर का थ्रो फेंककर चौथा स्थान हासिल किया था, जो उनकी वापसी के शुरुआती संकेत थे। हालांकि, उनका सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ग्लासगो में 85.83 मीटर रहा है। लुसाने में यह सिर्फ पदक जीतने की बात नहीं होगी, बल्कि उनकी फिटनेस और शीर्ष एथलीटों के खिलाफ उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता का भी एक महत्वपूर्ण परीक्षण होगा।
लुसनो में नीरज का सामना श्रीलंका के रूमेश पथिरागे से भी होगा। पथिरागे ने इस सत्र में शानदार फॉर्म दिखाया है; उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 89.75 मीटर का थ्रो लगाकर स्वर्ण पदक जीता था और जून में गोल्डन गाला पिएट्रो मेनिया में 92.62 मीटर का एक असाधारण थ्रो दर्ज किया था, जो इस सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और उन्हें मौजूदा समय के सबसे खतरनाक एथलीटों में से एक बनाता है।
उनके अलावा, राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम, मौजूदा विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, और पूर्व विश्व चैंपियन त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट जैसे दिग्गज भी नीरज को कड़ी टक्कर देंगे। टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के याकूब वालेश, जर्मनी के जूलियन वेबर, स्विटजरलैंड के सिमोन वीलैंड और अमेरिका के कुर्टिस थॉम्पसन भी इस प्रतियोगिता में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इस स्पर्धा में ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले चुके पांच खिलाड़ी भी नजर आएंगे, जिससे मुकाबले में प्रतिस्पर्घा और बढ़ जाएगी।
आयोजकों ने इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह व्यक्त किया है। उन्होंने बताया है कि पिछले चार ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप जीत चुके भालाफेंक के पांच सुपरस्टार इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे, जिससे यह एक ऐतिहासिक इवेंट बन जाएगा। लुसाने में नीरज के लिए यह मुकाबला सिर्फ पदक जीतने से कहीं अधिक होगा। यह उनकी वापसी की राह में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, जहाँ उन्हें अपनी क्षमता को विश्व के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के सामने साबित करना होगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


