दुमका। मारवाड़ी युवा मंच, प्रेरणा शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘तीज मेला कार्निवल 2026’ का हर्षोल्लास व उमंग के साथ गुरुवार को भव्य समापन हुआ। 4 और 5 अगस्त को चले इस कार्निवल में इस वर्ष की थीम ‘कृष्ण की दीवानी राधा रानी’ रखी गई थी, जिसने पूरे आयोजन को भक्ति और आनंद के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘कृष्ण की दीवानी राधा रानी’ थीम पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। इस प्रस्तुति ने वहां मौजूद सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही समाज को एक सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से ‘अंगदान महादान’ विषय पर एक अत्यंत भावपूर्ण और प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति भी की गई।
इस सामाजिक संदेश को मंच पर शालिनी कोठरीवाल, रिंकू मोदी, मानसी मोदी, गुंजा पटवारी, मंजू झुंझुनवाला, सीमा अग्रवाल, नूतन भालोटिया, श्रुति नरनोली, संगीता बजाज, संतोष अग्रवाल और सविता भालोटिया सहित अन्य सदस्याओं ने बहुत ही जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया। इस शानदार प्रस्तुति की कोरियोग्राफी नटराज डांस एकेडमी के अश्विन कश्यप द्वारा की गई।
प्रेरणा शाखा का हमेशा उत्साहवर्धन करने वालीं सुमीता सिंह जी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और सभी प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आयोजन की सफलता के पीछे कार्यक्रम संयोजिकाओं की अहम भूमिका रही। शालिनी कोठरीवाल, रानी नारनौली, श्रुति नारनौली, शालिनी भालोटिया, मंजू झुंझुनवाला और गुंजा पटवारी के कुशल नेतृत्व में यह आयोजन अपने मुकाम तक पहुंचा। इस दो दिवसीय मेले को सफल बनाने में प्रेरणा शाखा की सचिव पूजा मोदी सहित सभी सदस्यों ने अपना पूर्ण और सक्रिय सहयोग दिया। इनमें मुख्य रूप से ऋतु चौधरी, ज्योति अग्रवाल, नीतू मोदी, प्रीति भालोटिया, दिव्या वर्मा, कोमल मोदी, रश्मि अग्रवाल, सोनू मोदी, अंजना पटवारी, रेनू हिम्मतसिंहका, ज्योति केडिया, रश्मि मेंहारिया, नेहा अग्रवाल, अनीता मेहरिया, आराधना घिड़िया, बरखा मित्तल, किरण भालोटिया, संगीता हिम्मतसिंका और मीना अग्रवाल का योगदान सराहनीय रहा। मारवाड़ी युवा मंच, प्रेरणा शाखा ने अपने इस भव्य आयोजन के माध्यम से न केवल मनोरंजन किया, बल्कि समाज में सनातन धर्म के प्रति भक्ति, सांस्कृतिक संस्कार और सामाजिक जागरूकता का एक सशक्त संदेश भी प्रेषित किया है।


