मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम तेजी से शुरू हो गया है. अरब सागर के नीचे देश की पहली 21 किमी लंबी सुरंग निर्माणाधीन है। बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. 21 किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण में टनल बोरिंग मशीन और न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीक का प्रयोग विदेशों में किया जाता है। नवी मुंबई में घणसोली, शिलफाटा और मुंबई में विक्रोली के आसपास इस इलाके में मशीनरी से काम शुरू करने के लिए खुदाई की जाने वाली है. साल के अंत तक पहली टनल बोरिंग मशीन पर काम शुरू होने की संभावना है. समुद्र के अंदर 7 किमी लंबी इस सुरंग की खुदाई में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह सुरंग सिंगल ट्यूब सुरंग होगी। इसमें बुलेट ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के लिए दो ट्रैक होंगे। यह सुरंग बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा के बीच बनाई जाएगी। मुंबई से अहमदाबाद तक बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण जोरों पर है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन की 508 कि.मी. लंबे गलियारे पर काम हो रहा है. जिसका 2 किमी हिस्सा भूमिगत होगा। यह सुरंग देश की पहली समुद्री सुरंग होगी। इस सुरंग की गहराई जमीन के नीचे 25 से 65 मीटर होगी और सुरंग की खुदाई तीन बड़ी मशीनों की मदद से की जा रही है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट पर कुल 12 स्टेशन होंगे. मुंबई से अहमदाबाद पहुंचने में 3 घंटे लगेंगे। 12 स्टेशनों में से 4 स्टेशन महाराष्ट्र में और 8 स्टेशन गुजरात में होंगे। इसमें मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती स्टेशन शामिल हैं। इस परियोजना के लिए नदी पर 24 पुलों का निर्माण किया जाएगा। जिनमें से 20 पुल गुजरात में और 4 पुल महाराष्ट्र में हैं। बुलेट ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. यह मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी सिर्फ 127 मिनट में तय करेगी। बुलेट ट्रेन का ट्रायल अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर करीब 3681 करोड़ की लागत आ सकती है. ऐसे में इस प्रोजेक्ट के लिए 559 कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


