गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनितिक दलों के पार्टी प्रत्याशियों द्वारा चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान विभिन्न दलों के प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा गांव गांव और घर-घर घूम कर लोगों को अपने पक्ष में रिझाने तथा वायदों का दंभ भरने लगे है। इस कड़ी में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ सिंह भी चुनावी जनसंपर्क अभियान को तेज कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी ने आज पोड़ैयाहाट प्रखंड के रघुनाथपुर, लाठीबाड़ी, जीतपुर, सरबिंधा, परगोडीह सहित दर्जनों गांव पहुंचकर मतदान की अपील किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सरकार बनते ही पंच प्रण के तहत गोगो योजना से प्रोत्साहन राशि, गरीबों को पक्का मकान देने, प्रत्येक परिवार को 500 रुपए में गैस सिलेंडर, आवास के लिए मुफ्त बालू देने की बात कही। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों में पिछले पोड़ैयाहाट का विकास नहीं बल्कि विनाश हुआ है। अनेकों गांव विकास के मोहताज बनकर रह गए हैं। उन्होंने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पांच साल तक सरकार सोती रही और जब चुनाव आया तो जनता को बरगलाने के लिए मईया योजना दिखाकर वोट बटोरने की कोशिश की गई है जिसे जनता अच्छी तरह समझ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर पोडैयाहाट का चौमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि देवदाड़ के कई गांव आज तक विकास से वंचित हैं झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ भी छल कर रही है। जनसंपर्क अभियान के दौरान दर्जनों समर्थक मौजूद थे।



