मंड़रो,साहिबगंज।बोरियो विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार लोबिन हेंब्रम के पक्ष कार्यकर्ता गुरुवार को पिंडरा बाबुधन हेंब्रम के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान रैली को पिंडरा गांव, चुनाखारी गांव,कौडीखुटाना सहित कई अन्य गांवों में भ्रमण किया गया।जिसमे भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम के पक्ष में वोट मांने का कार्य किया गया। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल मुर्मू,जितेन्द्र पंडित, बाबुधन हेंब्रम,टुडू टाईगर,अंजय मडैया,थोमस टुडू,सुशील हांसदा, प्रवीण बेसरा,हेमलाल बेसरा, शिवु मुर्मू,अनिल हेम्ब्रम,जूलियस मुर्मू सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल थे।



