गोड्डा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोड्डा आगमन के पूर्व भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सिकटिया स्थित प्रस्तावित सभा स्थल पर प्रेस वार्ता कर कहा कि गोड्डा में पहली बार प्रधानमंत्री आ रहे हैं जिससे भाजपा और घटक दल के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से वर्ष 2024 तक प्रधानमंत्री मोदी ने विकास की जो लंबी लकीर खींची है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण गोड्डा लोकसभा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा कहते थे कि केंद्र से विकास को लेकर सौ रुपये भेजे जाते थे लेकिन भेजने के क्रम में 15 पैसा ही मिलता था इसका सीधा उदाहरण गोड्डा जिला है जहां एम्स, एयरपोर्ट, रेल, पावर प्लांट, फर्टिलाइजर प्लांट, पॉलिटेक्निक कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, प्लास्टिक पार्क आदि आदि मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ साहिबगंज में गंगा पर पुल, बंदरगाह, भगैया का मेगा कलेस्टर आदि सभी भारत सरकार का काम यहां देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि गोड्डा जैसे पिछड़ा जगह इतना विकसित है यह प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता है। उन्होंने झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन गोड्डा के विधायक हैं चुकी गोड्डा विधानसभा में आधा सुंदर पहाड़ी का क्षेत्र आता है इसी क्षेत्र में पत्थर माफिया के द्वारा बांग्लादेश चिप्स भेजना, जंगल लूटने, पत्थर लूटने और जमीन लूटने आदि का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि अभी हाल में मुख्यमंत्री की आप्त सचिव के यहां हुए रेड में दुबई की कंपनी बनने का खुलासा हुआ जिसका आरबीआई से कोई लेना-देना नहीं है वही इनकम टैक्स का भी जिक्र नहीं है। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठी पर चर्चा करते हुए कहा कि इन घुसपैठियों से गोड्डा, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा बल्कि पूरा सांथल परगना परेशान है। बांग्लादेशी घुसपैठियों ने आदिवासियों की 45 प्रतिशत आबादी को आज 28 प्रतिशत कर दिया वही मुसलमान की संख्या 9 प्रतिशत से बढ़कर 24 प्रतिशत हो गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की चिंता आदिवासियों की जनसंख्या कैसे बढ़ाए जाने की है। । इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।



