देवघर। झारखंड कांग्रेस विधानसभा चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष तथा भारत सरकार के पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय जरमुंडी विधानसभा के कार्यक्रम में भाग लेने जाने के क्रम में देवघर परिषदन रुके ,इसी दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि गांधी जयंती के दिन से झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का जन-संवाद अभियान लक्ष्य 2024 चलाया जा रहा है। जिसके लिए कुल 6 टीम बना बनाई गई है, जो 7 सितंबर तक हर विधानसभा में यह कार्यक्रम करेंगें। संथाल परगना के लिए इस कार्यक्रम के टीम अध्यक्ष सांसद सुखदेव भगत को बनाया गया है। आज जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र में यह कार्यक्रम आयोजित की गई है, जिसमें शरीक होना है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी यह कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें सांसद सुखदेव भगत, प्रदीप यादव,मंत्री दीपिका सिंह पांडेय, डॉ इरफान अंसारी एवं प्रमुख नेता भाग लेंगें। पुनः दुर्गा पूजा के पश्चात 15 अक्टूबर से जिला के सभी नेताओं की 10-10 सदस्यों की टोली बनाकर 25 अक्टूबर तक विधानसभा के हर घर तक पहुंचेगी और कांग्रेस के मेनिफेस्टो तथा सरकार की उपलब्धियों को हर व्यक्ति तक पहूंचाने का काम करेगी। झारखंड की यह पहली सरकार है जो अपने कार्यों और उपलब्धियों के बदोलत चुनाव लड़ रही है। सैकड़ो ऐसी योजनाऐं धरातल पर लाई है, जो सीधे जनता को लाभान्वित करती है और इस लाभ से कोई भी जाति समाज वंचित नहीं रहा है। जबकि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा अन्य राज्यों की तरह झारखंड की चुनी हुई सरकार को तीन बार गिरने का प्रयास किया। जब वे नाकाम रहे तो अंत में जबरन मुख्यमंत्री को जेल में डाला गया। इसके लिए माननीय न्यायालय के सामने ईडी,सीबीआई को फजीहत होना पड़ा। जिससे आप सभी अच्छी तरह से अवगत हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब से जेल से बाहर निकले हैं,तब से नित्य प्रतिदिन एक से बढ़कर एक योजनाऐं लागू करने का काम कर रही है, कोई घोषणा नहीं। यह घोषणाओं की सरकार नहीं है, बल्कि काम करने वाली सरकार है। जिसके बदौलत हम चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं और हम अच्छी तरह से झारखंड के विधानसभा चुनाव को जीतेंगें तथा पुनः गठबंधन की सरकार बनायेंगें। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, जरमुंडी विधानसभा के प्रभारी एवं जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय, जिला महासचिव-सह- प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, युवा अध्यक्ष कुमार राज,अमित पांडेय,अश्विनी कुमार, सूरज सिंह,राघवेंद्र झा,बाबा यादव, आदि थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


